{"_id":"65c386f34f10a44dd60d58fa","slug":"paddy-and-onion-going-to-nepal-recovered-panic-among-smugglers-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115306-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल जा रही धान और प्याज बरामद, तस्करों में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल जा रही धान और प्याज बरामद, तस्करों में खलबली
Wed, 07 Feb 2024 07:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 07 Feb 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज/ठूठीबारी। सुरक्षा कर्मियों ने मंगलवार की देर रात पड़ियाताल से नेपाल भेजी जा रही धान और प्याज बरामद कर ली। साथ ही 17 साइकिलें भी बरामद हुई हैं। जबकि तस्कर नेपाल सीमा की ओर भाग गए।
जानकारी के अनुसार, तस्कर जरूरत के हिसाब से सामान सरहद पार करते हैं। जब जिस सामान की मांग नेपाल में बढ़ती है तो उसी की तस्करी शुरू हो जाती है। इन दिनों धान अधिक सरहद पार पहुंच रहा है। मुख्य सरगना कैरियरों के माध्यम से धान के साथ प्याज भी सरहद पार करने में जुटे हैं। मंगलवार देर रात एसएसबी जवानों को सूचना मिली कि तस्कर भारतीय सीमा साइकिल से धान लेकर जा रहे हैं। सूचना पर ठूठीबारी एसएसबी की विशेष टीम पड़ियातल के पास पहुंची। 35 क्विंटल धान व तीन क्विंटल प्याज सहित 17 साइकिलें बरामद हुईं।
सेंकेंड इन कमांडेंट भोगराजु पल्ली ने बताया कि रूटीन गश्त के दौरान टीम पड़ियाताल मंदिर के समीप पिलर संख्या 507/12 के पास टीम पहुंची थी। उसी दौरान करीब 17 की संख्या में तस्कर साइकिल पर सामान लादकर नेपाल जाते दिखाई दिए। टीम ने रुकने का इशारा किया तो तस्कर सामान छोड़कर भाग निकले। बरामद सामान को ठूठीबारी एसएसबी कैंप लाया गया। ठूठीबारी कस्टम को सौंप दिया गया।