फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Overloaded trucks fined, tractor-dumper seized

Maharajganj News: ओवरलोड ट्रकों पर लगाया जुर्माना, ट्रैक्टर-डंफर सीज

Fri, 05 Dec 2025 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Overloaded trucks fined, tractor-dumper seized
महराजगंज। खनन निरीक्षक अजीत कुमार ने बृहस्पतिवार को भिटौली क्षेत्र में मिट्टी लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ते हुए सीज कर दिया। निरीक्षण के दौरान वाहन पर जरूरी अभिलेख और निर्धारित मानकों का अभाव मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

घुघुली क्षेत्र में बिना अनुमति मिट्टी ढो रही एक छोटी डंपर को भी सीज कर थाने में सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं मोरंग लदे एक ट्रक के ओवरलोड पाए जाने पर ऑनलाइन 29,200 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। निरीक्षण दल ने वाहन के वजन और परिवहन परमिट की जांच की तो गंभीर अनियमितता सामने आई। खनन निरीक्षक ने चेतावनी दी कि बार-बार उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। श्यामदेउरवा क्षेत्र में भी ओवरलोड सादा बालू लदे एक ट्रक पर चालान की कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed