{"_id":"6672187d44cf526e6e0530c4","slug":"overhead-tank-could-not-be-built-within-the-time-limit-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-124890-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: समय सीमा के अंदर नहीं बन सका ओवरहेड टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: समय सीमा के अंदर नहीं बन सका ओवरहेड टैंक
Wed, 19 Jun 2024 05:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। विकास खंड पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गेहुअना में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल हर घर जल के लिए ओवरहेड टैंक नहीं बन सका। तय समय बीतने के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। गांव के लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
जानकारी के अनुसार, ओवरहेड टैंक मार्च 2024 में बनकर तैयार हो जाना था, लेकिन तीन माह अधिक हो गया काम पूरा नहीं हुआ। केवल पंप हाउस और चहारदीवारी बनी है। सूचना बोर्ड के अनुसार, जेएमसी एलसीईएसपीएल कार्यदायी संस्था द्वारा 190.35 लाख रुपये में 175 किलो लीटर क्षमता का टैंक बनना है। जिसमें 6.589 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन से दो गांव गेहुअना व पिपराबक्स के 491 घरों को शुद्ध पेयजल पहुंचाने की योजना है। 650 एलएमपी का मोटर पंप होगा। गेहुंअना में यह पांच अगस्त 2022 से शुरू होकर 18 माह मार्च 2024 तक पूरा होना था। अब तक यह पूरा नहीं हो सका है।
ग्राम पंचायत निवासी राजेश्वर सिंह, मैनुद्दीन, डाॅ. उमेश, शिव गौड़, शिवसहाय सिंह ने बताया कि जब से काम शुरू हुआ। गांव के रास्ते को खोदकर खराब कर दिया गया। ओवरहेड टैंक अब तक नहीं बना है। पता नहीं कब स्वच्छ जल उपलब्ध होगा। अधिशासी अभियंता जल निगम आतिफ हुसैन ने बताया कि जहां भी देर हुई है। संबंधित कंपनी को पेनाल्टी लगाया जाएगा। कार्य को जल्दी पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
बेमतलब साबित हो रहा ओवरहैंड टैंक
खनुआ। नौतनवा तहसील क्षेत्र के हरदीडाली गांव के बड़का टोला पर बना ओवरहैंड टैंक बेमतलब साबित हो रहा है। ग्रामीण हिमांशु मिश्र, अमित मणि, अतुल कुमार, संजय कुमार ने बताया कि हरदीडाली में कुल छह टोले हैं। बड़का टोला, बिचला टोला, पूरब टोला, दक्षिण टोला, कोटिया टोला,सुंडी आदि टोले है। इस गांव की आबादी लगभग सात हजार है। यहां ओवरहेड टैंक लगे हुए तीन वर्ष हो गए हैं, लेकिन अभी भी ग्राम पंचायत को सुपुर्द नहीं किया गया है। जेई जल निगम अजीत सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत को सुपुर्द की कार्रवाई चल रही है। संवाद