फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Outsourcing personnel performed

आउट सोर्सिंग कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 31 Aug 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Outsourcing personnel performed
चौक बाजार में प्रदर्शन कर रहे कर्मियों को समझाते थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
नौकरी से हटाने पर आउट सोर्सिंग कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष के समझाने पर शांत हुए
चौक बाजार (महराजगंज)। नौकरी से हटाए जाने से नाराज आउट सोर्सिंग कर्मियों ने मंगलवार को स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में प्रदर्शन किया। कहा कि उन्हें मंगलवार को अचानक काम नहीं करने दिया गया।

नगर पंचायत में कार्यरत आउट सोर्सिंग कर्मी जलकल प्रभारी शकुंतला गुप्ता, स्टोरकीपर किरन गुप्ता, रेखा रानी मिश्रा, ऑपरेटर अनिल कुमार, दीपक गुप्ता ने बताया कि बिना बताए 39 कर्मियों को कार्य मुक्त कर दिया गया है। सभी कर्मी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी कर रहे थे। सूरज ने कहा कि नौकरी से निकालने से पहले नोटिस जरूर देना चाहिए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने कर्मियों को समझा बुझाकर शांत कराया तथा उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। इस मौके पर दूधनाथ, अश्वनी, रामप्रीत, विश्वम्भर, प्रदीप यादव, शिकंदर, अखिलेश, मुकेश, मदन मोहन, मनमोहन आदि मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि कर्मियों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed