फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Outsourcing personnel boycotted work for the second day as well

आउटसोर्सिंग कर्मियों ने दूसरे दिन भी किया कार्य बहिष्कार

Tue, 02 Aug 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Outsourcing personnel boycotted work for the second day as well
जिला अस्पताल परिसर में दूसरे दिन आउटसोर्सिंग स्टाफ ने किया प्रदर्शन। - फोटो : MAHARAJGANJ
आउटसोर्सिंग कर्मियों ने दूसरे दिन भी किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

महराजगंज। समय से पारिश्रमिक न मिलने से नाराज जिला चिकित्सालय व महिला चिकित्सालय के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार किया। कहा कि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे।
जिला अस्पताल के कर्मी दीपक अग्रहरि ने बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मियों को पांच माह से अधिक समय से पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया गया है। यदि समय रहते जिम्मेदारों ने इस दिशा में सार्थक कदम नहीं उठाया तो वे आंदोलन करेंगे। उन्होंने जल्द से जल्द पारिश्रमिक भुगतान की मांग की।
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार के दौरान अनिल, प्रदीप, रितेश, दिलीप, यशवंत, मधूसुदन, पूनम, शशि, सीमा आदि आउटसोर्सिंग कर्मी मौजूद रहे। उधर, निचलौल, परतावल, फरेंदा, बहदुरी, सिसवा, मंसूरगंज, घुघली समेत अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने भी कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। सभी ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed