फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Outsourcing employees have not received their salaries for three months, leading to protests.

Maharajganj News: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन, प्रदर्शन

Wed, 11 Mar 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Outsourcing employees have not received their salaries for three months, leading to protests.
प्रदर्शन कर जताई नाराजगी, भुगतान करने की उठाई मांग
विज्ञापन

महाराजगंज। जिला संयुक्त चिकित्सालय में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को पिछले तीन महीनों से मानदेय नहीं मिला है। मंगलवार को कर्मचारियों ने महिला अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर अपने गुस्से का इजहार किया।

संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशों की अनदेखी की जा रही है। अस्पताल की सेवाएं अपनी मेहनत से सुचारु रख रहे हैं लेकिन हमें बदले में समय पर वेतन भी नहीं मिल रहा है। बजट जारी न होने से हमारी स्थिति दयनीय है। तत्काल भुगतान न हुआ तो मजबूरन कड़े कदम उठाएंगे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बकाया नहीं चुकाया गया तो वे कार्य बहिष्कार करेंगे। इस दौरान शेषनाथ यादव, जहीरूद्दीन सिद्दीकी, संजय यादव, संजय सिंह, रामचरित्र सिंह, अखिलेश गुप्ता, आदर्श खरवार, वीरेंद्र प्रसाद, सीमा, दिव्या खरवार, कमलावती, पूनम गुप्ता, संजना यादव, किरन, दिग्विजय गुप्ता, विनोद और संजय गौतम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed