फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Outrage over filling and tying Khadanja with JCB

Maharajganj News: जेसीबी से खड़ंजा को भरकर बंधा बनाने पर आक्रोश

Mon, 13 May 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 13 May 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Outrage over filling and tying Khadanja with JCB
अड्डा बाजार। लक्ष्मीपुर क्षेत्र के गांव बेलवा बुजुर्ग में रविवार को जेसीबी से खड़ंजा को भरकर बंधा बनाया जाने लगा है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से फोन से शिकायत करके काम रोकवाने को कहा। लोगों ने बीडीओ को एक शिकायती पत्र भी भेजा।
विज्ञापन

बताया गया कि गांव के पूरब लगभग दो एकड़ क्षेत्रफल की एक पोखरी है। हाल ही में गांव के एक व्यक्ति के नाम से मछली पालन के लिए पट्टा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पोखरी के तट पर छठ घाट और काली का मंदिर है। पूर्व में गांव से छठ घाट तक खडंजा मार्ग बना था। गांव के वीरेंद्र प्रताप सिंह, रमेश प्रसाद, राजेश और कृष्ण देव सिंह शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के एक व्यक्ति के नाम पोखरी का पट्टा कराया गया है। कुछ लोग जेसीबी से खड़ंजा पर मिट्टी भर रहे हैं। छठ घाट तोड़ दिया है।
विज्ञापन

जिसकी सूचना अधिकारियों को दी गई, लेकिन कोई रोकने नहीं पहुंचा। ग्राम प्रधान पारस वरुण ने कहा कि पट्टाधारक मछलियों की सुरक्षा के लिए जेसीबी से बांध बनाया जा रहा है। खड़ंजा से मिट्टी हटा लेंगे। लक्ष्मीपुर के खंड विकास अधिकारी अमित मिश्रा ने कहा कि पट्टा धारक अपना पोखरी का कार्य करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed