फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   OTP is not asked in online SIR

Maharajganj News: ऑनलाइन एसआईआर में नहीं मांगा जाता ओटीपी

Sat, 29 Nov 2025 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
OTP is not asked in online SIR
महराजगंज। जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत 19 लाख मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाया जा रहा है। यह प्रक्रिया ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों माध्यमों से संपन्न की जा रही है। प्रक्रिया के ऑनलाइन माध्यम को हथियार बनाकर साइबर ठगी करने वाले ओटीपी मांगने की फिराक में सक्रिय हैं।
विज्ञापन

लेकिन प्रशासन लोगों को जागरूक करने में जुटा है कि गणना प्रपत्र भरने या जमा करने के दौरान किसी से ओटीपी इत्यादि नहीं मांगी जा रही है। कोई फोन कॉल कर ओटीपी मांगे तो सतर्क रहें और साइबर थाने को सूचित करें।
विज्ञापन

एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईआर की प्रभावी प्रक्रिया के बीच कुछ जनपदों में ठगी करने वाले ओटीपी भेजकर ठगी की फिराक में हैं। लेकिन मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा कि एसआईआर की प्रक्रिया में ओटीपी भेजने जैसा कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल प्लेटफार्म पर भी प्रशासन इसको लेकर जागरूकता अभियान चला रहा है। एसआईआर अभियान के लिए बीएलओ समेत अन्य कर्मचारी लगे हुए हैंं। घर-घर से फाॅर्म भरने के बाद उसे डिजिटाइज्ड कराया जा रहा है। एआईआर फाॅर्म भरने के लिए चुनाव आयोग ने ऑनलाइन फाॅर्म भरने की सुविधा पहली बार प्रदान की है।

ऑनलाइन फाॅर्म भरते समय सावधानी बरतनी होगी। ओटीपी किसी के मांगने पर न दें, साइबर ठग इसका उपयोग कर सकते हैं। कोई अगर फोन करके खुद बीएलओ बताने वाला शख्स ओटीपी मांगे तो समझ लें कि वह जालसाज है। ऐसे में सतर्क रहें वरना बैंक खाता खाली हो सकता है। इसलिए ऐसी कॉल आने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed