फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   order to cancel jati praman patra

प्रधान समेत छह का जाति प्रमाणपत्र निरस्त करने की संस्तुति

Thu, 29 Jul 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
order to cancel jati praman patra
प्रधान समेत छह का जाति प्रमाणपत्र निरस्त करने की संस्तुति
विज्ञापन

- मूल आदिवासी जनजाति कल्याण संस्था के सदस्यों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मूल आदिवासी जनजाति कल्याण संस्था से जुड़े सदस्यों की शिकायत पर जनपदीय जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति ने निचलौल क्षेत्र के एक प्रधान समेत पांच व्यक्तियों के जाति प्रमाणपत्र को निरस्त करने की संस्तुति की है।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर चौधरी ने बताया कि निचलौल क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा गलत तरीके से अनुसूचित जनजाति का प्रमाणपत्र बनवाकर जहां लोहरौली में प्रधान पद हासिल की गई थी, वहीं दूसरे व्यक्ति द्वारा पिपरा काजी में गलत तरीके से स्वयं व परिवार के अन्य सदस्यों के नाम से भूमि का पट्टा भी दिलाया गया। निर्वाचित प्रधान व उनके परिवार के चार अन्य सदस्यों के विरुद्ध गुनेश्वर यादव ने तथा दूसरे व्यक्ति के विरुद्ध सिद्धार्थ गौतम ने शिकायत करते हुए प्रमाणपत्रों की जांच कराने की मांग की थी। जनपदीय जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति में शामिल डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार, सदस्य सचिव जिला समाज कल्याण अधिकारी वीएन सिंह तथा सदस्य एडीएम कुंजबिहारी अग्रवाल व एसडीएम प्रमोद कुमार ने बैठक करते हुए प्रमाण पत्रों की जांच किए जाने का निर्णय लिया। जांच होने के उपरांत समिति ने प्रधान समेत परिवार के पांच सदस्यों व एक अन्य व्यक्ति के जाति प्रमाणपत्र को निरस्त करने की संस्तुति की है। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने बताया कि गलत तरीके से प्रमाणपत्र बनवाए जाने पर प्रधान समेत छह लोगों के प्रमाणपत्र को निरस्त करने कर संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

खतरे में पड़ सकती है प्रधानी
जाति प्रमाणपत्र के निरस्त किए जाने की संस्तुति के बाद निचलौल क्षेत्र में निर्वाचित हुए प्रधान की प्रधानी भी खतरे में पड़ सकती है। डीपीआरओ केबी वर्मा ने बताया कि उन्हें अभी इस प्रकरण की जानकारी नहीं है। कोई पत्र आने के बाद ही इस विषय पर कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed