फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Oral cancer patients are increasing, there is no treatment system

Maharajganj News: बढ़ रहे ओरल कैंसर के मरीज, इलाज की व्यवस्था नहीं

Sun, 21 Jul 2024 04:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Oral cancer patients are increasing, there is no treatment system
महराजगंज। जनपद में ओरल कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सक के मुताबिक ओरल कैंसर (मुंह का कैंसर) के रोज दो से चार मरीज आते हैं। महीने में इनकी संख्या 30 से 40 तक हो जाती है। जिला अस्पताल में ओरल कैंसर की जांच और इलाज की व्यवस्था न होने के कारण इसके मरीजों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज या हायर सेंटर को रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

तंबाकू खाने, दांतों में कैविटी समेत अन्य कारणों से ओरल कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल के दंत रोग विशेषज्ञ डाॅ. पारितोष सिंह के मुताबिक बीते 17 जुलाई एक मरीज और 18 जुलाई को दो ओरल कैंसर के मरीजों मिले। जिला अस्पताल में ओरल कैंसर के जांच और इलाज की सुविधा न होने के कारण शुरुआती लक्षण वाले मरीजों को बीआरडी मेडिकल कालेज भेज दिया गया। जबकि गंभीर मरीजों को हायर सेंटर बनारस के टाटा मेमोरियल भेजा जाता है। रोज ही एक से दो मरीज ओरल कैंसर के जिला अस्पताल में आते हैं। चिकित्सक के मुताबिक तंबाकू सेवन, मुंह में बार बार छाले पड़ने, मुंह के किसी हिस्से में बार-बार दांत लगने से होने वाले घाव, जुबान का अल्सर ठीक न होना आदि कारणों से ओरल कैंसर होता है। इसके लिए पहले से ही सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन

दंत रोग विशेषज्ञ डाॅ. पारितोष सिंह ने बताया कि हर रोग एक दो मरीज में ओरल कैंसर के लक्षण मिलते हैं। जिला अस्पताल में कीमोथेरेपी आदि ओरल कैंसर के इलाज की सुविधा न होने के कारण इन मरीजों को बीआरडी मेडिकल काॅलेज भेज दिया जाता है। यह गंभीर मरीजों को कैंसर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा जाता है। जिला अस्पताल की तरफ से समय-समय पर ओरल कैंसर के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंसर के लक्षण
जुबान का अल्सर जल्द ठीक न होना
मुंह में लाल सफेद रंग का छाला होना
मुंह में जल्द न भरने वाले घाव
मसूड़ों, जीभ और गालों के अंदर गांठ

सावधानियां व बचाव
शराब के सेवन से बचें
तंबाकू के सेवन न करें
नियमित ब्रश कर मुंह साफ रखें
दांतों में कैविटी न होने दें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed