फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Opportunities for employment through Chief Minister Village Industries Scheme, apply by November 30

Maharajganj News: मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना से रोजगार के आसार, 30 नवंबर तक करें आवेदन

Thu, 06 Nov 2025 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Opportunities for employment through Chief Minister Village Industries Scheme, apply by November 30
10 लाख रुपये तक के ऋण पर सिर्फ 4 फीसदी लगेगा ब्याज
विज्ञापन


सामान्य वर्ग को लगाना सिर्फ 10 फीसदी निजी अंशदान
महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना मददगार साबित हो सकती है। इसके लिए 30 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है।
ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड से मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना संचालित की जा रही है। योजना में ग्रामीण युवाओं और कारीगरों को स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिए बैंक के माध्यम से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रामचंद्र प्रसाद ने बताया कि योजना के तहत सेवा एवं उत्पादन सेक्टर में उद्यम स्थापित करने के लिए अधिकतम 10 लाख रुपये तक का ऋण बैंक से उपलब्ध कराया जाएगा। योजना में परंपरागत और तकनीकी रूप से दक्ष कारीगरों को प्राथमिकता दी जाएगी। बैंकों से प्राप्त ऋण पर एवं उद्योग स्थापित करने पर सामान्य जाति के पुरुष वर्ग को बैंक से मिलने वाले ऋण पर पूंजीगत मद में चार प्रतिशत ब्याज देना होगा।
विज्ञापन

योजना में सामान्य वर्ग के पुरुष को कुल परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं का अंशदान लगाना होगा और समस्त आरक्षित वर्ग को कुल परियोजना लागत का पांच प्रतिशत अंशदान लगाना होगा। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन विभाग की बेवसाइट यूपीकेवीआईबीडाटजीओवीडाटइन पर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रामचंद्र प्रसाद ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कृषि प्रोड्यूसिंग कंपनी के लिए आवेदन मिले हैं। आवेदन 30 नवंबर तक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed