फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Operation Conviction is helpful in punishing criminals through effective lobbying.

Maharajganj News: प्रभावी पैरवी से आपरेशन कंविक्शन अपराधियों को सजा दिलाने में मददगार

Wed, 01 Nov 2023 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Operation Conviction is helpful in punishing criminals through effective lobbying.
131 मुकदमों में 231 अभियुक्तों को सुनायी जा चुकी है सजा, अभियोजन विभाग से समन्वय स्थापित कर अभियुक्तों को सजा दिलाने की होती पैरवी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए ऑपरेशन कन्विक्शन मददगार हो रहा है। जिसमें पुलिस अभियोजन विभाग से समन्वय स्थापित कर अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए प्रबल पैरवी कर रही है। इस वजह से कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा सजा दिलाई जा रही है। शासकीय अधिवक्ता की पैरवी का परिणाम है कि 131 मुकदमों में 231 अभियुक्तों को सजा सुनायी जा चुकी है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि ऑपरेशन कन्विक्शन में मुख्यतः ऐसे जघन्य अपराध जैसे हत्या, लूट, अपहरण, दुष्कर्म, गोवध, चोरी जैसे अपराधों के साथ-साथ अन्य अपराधों को भी चिन्हित किया गया है। पुलिस उपरोक्त अपराधों में जो भी अभियुक्त न्यायालय में निरुद्ध हैं अथवा जमानत या अन्य कारणों से बाहर हैं, ऐसे आरोपियों के खिलाफ पुलिस संबंधित प्रकरणों के आवश्यक दस्तावेज और सबूत पेश कर अभियुक्तों को उसके अपराध अनुसार दोषी करार कराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

जिससे अपराधियों को जल्दी सजा मिल सके। दोषियों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में नियमित सुनवाई के दौरान गवाहों को भी उपस्थित कराकर बयान कराया जा रहा है।
--------------------
मॉनिटरिंग शाखा, मिशन मोड शाखा का गठन हुआ
विचाराधीन मुकदमों में नियमित पैरवी कराने के लिए मानिटरिंग शाखा और मिशन मोड शाखा का भी गठन किया गया है। समय-समय पर उच्चाधिकारियों की ओर से विचाराधीन मुकदमों की समीक्षा की जाती है। इसके लिए विवेचकों और पैरोकारों के साथ शाखा में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी गणों के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
माह जुलाई 2023 से 31 अक्तूबर तक की कार्रवाई
सजा दिलाए गए अभियुक्तों की संख्या-232
आजीवन कारावास की सजा पाने वाले मुकदमों में अभियुक्त- 09
बीस वर्ष की सजा पाने वाले छह मुकदमों में अभियुक्त- 08
10 वर्ष की सजा पाने वाले पांच मुकदमों में अभियुक्त- 07
पांच से दस वर्ष की सजा पाने वाले छह मुकदमों अभियुक्त-11
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed