फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Only one roadways bus service for Chowk, time not fixed

Maharajganj News: चौक के लिए सिर्फ एक रोडवेज बस सेवा, समय तय नहीं

Sat, 03 May 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 03 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Only one roadways bus service for Chowk, time not fixed
मुख्यालय से 12 किमी दूरी, बड़ी संख्या में आते हैं लोग, एआरएम ने कहा चालक मिलते ही बढ़ेगा संचालन
विज्ञापन

महराजगंज। नगर पंचायत चौक की दूरी मुख्यालय से महज 12 किमी दूर है, लेकिन परिवहन निगम की सिर्फ एक बस चलने के कारण लोगों को अधिकतर प्राइवेट वाहनों से आवागमन करना पड़ रहा है। जबकि चौक से प्रति दिन बड़ी संख्या में नौकरी पेशा, काश्तकार, व्यापारी और उपचार के लिए आते-जाते हैं।
परिवहन निगम का महराजगंज बस डिपो लखनऊ-दिल्ली-कानपुर, वाराणसी रूट पर नियमित बसों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन लोकल रूटों पर एक-दो बसें ही चलाई जा रही हैं, जिससे आने-जाने वालों को सुविधा झेलनी पड़ती है। मजबूरी में उन्हें प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

चौक रूट पर सिर्फ एक रोडवेज की बस चल रही है। इसका भी समय तय नहीं है। जब ही पर्याप्त यात्री हो जाते है तब यह बस चला दी जाती है। चौक निवासी व सभासद पप्पू, मनीष पांडेय, राहुल, शमशाद का कहना है कि बस स्टेशन से चौक की सेवा तो है लेकिन समय तय न होने से कई बार बस स्टेशन पहुंचने पर पता चलता है कि बस चली गई या कई बार घंटों इंतजार करना पड़ता है। इस रूट पर अतिरिक्त संचालन के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

चौक रूट पर बस बढ़ाई जाएगी, लेकिन इस समय चालकों की कमी बनी हुई है। जैसे ही पर्याप्त चालक मिलते हैं, तत्काल एक बस बढ़ा दी जाएगी। बस का समय भी निर्धारित रहेगा, जिससे असुविधा न होने पाए।
- सर्वजीत वर्मा, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed