फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Only 33 out of 318 complaints were resolved, DM sought clarification from four.

Maharajganj News: 318 शिकायतों में से मात्र 33 का निस्तारण, डीएम ने चार से मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 07 Jun 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Only 33 out of 318 complaints were resolved, DM sought clarification from four.
सदर तहसील में लोगों की समस्या सुनते डीएम और एसपी। 
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने तहसील सदर सभागार में की जनसुनवाई
विज्ञापन

डीएम ने निस्तारण में हीलाहवाली करने पर दो कानूनगो और दो लेखपालों से मांगा स्पष्टीकरण
महराजगंज। चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 318 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 33 का ही निस्तारण किया जा सका। सदर तहसील में सुनवााई करते डीएम ने शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली करने पर दो कानूनगो और दो लेखपालों को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि कानूनगो व लेखपाल शिकायतों में अस्पष्ट और गलत रिपोर्ट लगाने से बाज आएं, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल व पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने तहसील सदर सभागार में जनसुनवाई की। संपूर्ण समाधान दिवस में 45 मामले आए। जिलाधिकारी ने चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष मामलों में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने भूमि विवाद के मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्यवाही करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संतुष्टि प्रतिशत को न्यूनतम 75 प्रतिशत तक सुनिश्चित करने हेतु शिकायतों का प्रभावी निस्तारण करें। डीएम ने तहसीलदार सदर को धारा 24 और धारा 116 के मामलों में न्यायालय द्वारा जारी आदेशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विगत समाधान दिवस में प्राप्त कुछ शिकायतों में रैंडम आधार पर जिलास्तरीय अधिकारियों के माध्यम से फीडबैक किया, जिनमें चार लोगों ने असंतुष्ट फीडबैक दिया। जिलाधिकारी ने सभी में स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में 22, पुलिस विभाग के 13, विकास विभाग के 02 सहित विकास विभाग और शेष अन्य विभागों से संबंधित प्रकरण पेश हुए। संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एनएन प्रसाद, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, तहसीलदार सदर पंकज शाही, डीडीओ बीएन कन्नौजिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निचलौल तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 36 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। मौके पर मजह पांच मामलों का निस्तारण किया जा सका। शेष मामलों में संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को मौके का निरीक्षण के साथ निस्तारण करने के लिए आदेशित किया गया है।
उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि विभिन्न गांवों से 36 मामले आए। अधिकांश 20 मामले विकास से तथा 10 मामले राजस्व विभाग के अलावा छः मामले अन्य विभागों से जुड़े थे। इस दौरान नायब तहसीलदार निचलौल पियूष जायसवाल, नायब तहसीलदार सिसवा अंकुर सिद्धार्थ, खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव, एडीओ पंचायत विनय पांडेय तथा राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
फरेंदा 105 मामलों में से पांच निस्तारित
फरेंदा। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 105 मामले आए। इसमें पांच मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह ने किया। जिसमें सर्वाधिक मामले राजस्व के आए। इसमें टीम गठित कर मामलों के निस्तारण करने की बात कही गई। इस दौरान एसडीएम शैलेंद्र गौतम, तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा, नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल, थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद

मामलों के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं
नौतनवा। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें एसडीएम नवीन प्रसाद एवं सीओ बसंत सिंह ने जनसुनवाई की। समाधान दिवस के दौरान कुल 132 मामले दर्ज हुए, जिनमें से 19 मामलों का तत्काल प्रभाव से निस्तारण कर दिया गया। वहीं अन्य मामलों के समाधान के लिए संबंधित विभागों की संयुक्त टीमें गठित कर रवाना की गई। एसडीएम एवं सीओ ने मातहतों को निर्देशित करते हुए कहा कि समाधान दिवस मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है। इसके प्रति लापरवाही अक्षम्य है। इस दौरान नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार सुदेव पटेल, एसडीओ विद्युत सतीश कुमार रावत, पूर्ति निरीक्षक हर्षवर्धन श्रीवास्तव, मण्डी सचिव आशीष नायक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed