{"_id":"5fecc5018ebc3e433b758072","slug":"online-data-will-be-fed-for-madrasas-of-the-district-maharajganj-news-gkp3789623180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के मदरसों का फीड होगा ऑनलाइन डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के मदरसों का फीड होगा ऑनलाइन डाटा
विज्ञापन
जिले के मदरसों का फीड होगा ऑनलाइन डाटा
-विभाग द्वारा मांगी जा रही सात बिंदुओं पर जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में संचालित होने वाले अनुदानित व गैर अनुदानित 280 मदरसों का डाटा ऑनलाइन फीड होगा। शासन के निर्देश के क्रम में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मदरसों के जिम्मेदारों को प्रारुप देकर आवश्यक विवरण उपलब्ध कराने को कहा है।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा 21 अनुदानित मदरसे व अन्य गैर अनुदानित मदरसे में शिक्षण कार्य कराया जाता है। विभाग द्वारा मांगी गई सूचना के मुताबिक जिम्मेदारों द्वारा कुछ सूचना तो उपलब्ध कराई गई है, मगर मदरसों से जुड़े कुछ अन्य सूचनाओं को भी शासन ने ऑनलाइन अंकित कराने का निर्देश दिया है। जिसके क्रम में अल्पसंख्यक विभाग ने सात बिंदु का प्रारुप विकसित करते हुए यू डायस कोड समेत नाम, अनुदानित अथवा गैर अनुदानित, मान्यता देने वाले परिषद का नाम आदि, कक्षाओं का स्तर, शिक्षक व वर्ग, नामांकित विद्यार्थियों की संख्या व अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी मांगी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि जिले के मदरसों के डाटा को ऑनलाइन रखे जाने को लेकर निर्धारित प्रारुप पर सूचना मांगी गई है। सूचना प्राप्त होने से विद्यालयों का पूरा विवरण एक क्लिक पर उपलब्ध हो सकेगा।