{"_id":"5f0dec958ebc3e63b13abccc","slug":"online-application-in-arp-post-date-extended-maharajganj-news-gkp358148940","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरपी के लिए 20 तक लिए जाएंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरपी के लिए 20 तक लिए जाएंगे आवेदन
विज्ञापन
एआरपी का चयन पूरा करने के लिए 20 तक लिए जाएंगे आवेदन
महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था के अनुश्रवण व उसमें गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए रखे गए एकेडमिक रिसोर्स पर्सन(एआरपी) के अवशेष पड़े 18 पदों पर चयन को पूरा करने के लिए विभागीय कवायद जारी है। मानक के अनुरूप आवेदन न मिलने पर तिथि को बढ़ाते हुए 20 जुलाई कर दिया गया है।
जिले के सभी 12 ब्लॉकों में पांच-पांच एआरपी को रखा जाना है। इसके तहत अब तक लिए गए आवेदन व चयन के क्रम में 60 के सापेक्ष कुल 42 लोगों को ही चयनित किया गया है। अभी भी 18 पदों को भरने के लिए पहल जारी है। विभाग ने 18 पदों के सापेक्ष 13 जुलाई को आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित करते हुए शिक्षकों से आवेदन मांगा था, जिसके क्रम में दो शिक्षकों ने ही आवेदन में रुचि दिखाई। मानक पूरा न होता देख बेसिक शिक्षा विभाग ने एक बार फिर आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 20 जुलाई कर दिया है। अभ्यर्थी अपना आवेदन रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजें। बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल ने कहा कि एआरपी के चयन को पूरा करने के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 20 जुलाई कर दिया गया है।