फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One young boy died in accident

बाइक की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 11 Aug 2021 08:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
One young boy died in accident
बाइक की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के सिसवा मार्ग पर बुढ़ाडिह गांव के सामने मंगलवार की रात एक युवक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों ने तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया जहां इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों ने घायल युवक की जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक बुढ़ाडिह निवासी सुनील (32) रात को खाना खाने के बाद सड़क के किनारे टहल रहा था। इसी बीच सुनील एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि सुनील को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सुनील की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed