{"_id":"66e4bec7783ee800200651d4","slug":"one-year-and-eight-months-imprisonment-for-drug-smuggling-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-131279-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नशीली दवाओं की तस्करी में एक साल आठ माह की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नशीली दवाओं की तस्करी में एक साल आठ माह की सजा
Sat, 14 Sep 2024 04:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 14 Sep 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नशीली दवाओं की तस्करी में नेपाली नागरिक मोहम्मद आलम को अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट अभय प्रताप सिंह द्वितीय ने एक वर्ष आठ माह के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
पत्रावली से मिली जानकारी के अनुसार, सोनौली पुलिस 27 फरवरी 2023 की रात में गश्त के दौरान सोनौली से भगवानपुर जा रही थी। श्यामकट पुल के पास उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखा जो पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि वह मोहम्मद आलम पुत्र अब्दुल अजीज है, जो की नेपाल के दोगरहा, भैरहवां, जिला रूपनदेही का निवासी है। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से नशीली दवाएं बरामद हुईं जिसको आरोपित नेपाल से तस्करी कर भारत लाया था। थाना सोनौली ने आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय समक्ष प्रस्तुत किया। संवाद