{"_id":"633abed156fed76ffe1fcc25","slug":"one-worker-killed-six-injured-due-to-collapse-of-temple-roof-under-construction-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में हादसा: निर्माणाधीन मंदिर की छत गिरने से एक मजदूर की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में हादसा: निर्माणाधीन मंदिर की छत गिरने से एक मजदूर की मौत, छह घायल
Mon, 03 Oct 2022 04:22 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 03 Oct 2022 04:22 PM IST
सार
रजौडा कला गांव में सोमवार को मंदिर की छत लगायी जा रही थी। छत की ढलाई के दौरान अचानक भरभराकर छत गिर गई, जिससे मजदूर घरभरन (55) की मौके पर मौत हो गई। घायल मजदूर में जितेंद्र, रामधन, शैलेश, किशोर, जितई, जितेंद्र को एम्बुलेंस से पीएचसी पनियरा भेजा गया।
विज्ञापन
मौके पर जुटे पुलिस अधिकारी व ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के रजौड़ा कला में सोमवार को निर्माणाधीन मंदिर की छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि छह मजदूर घायल हो गए। उनको सीएचसी पनियरा ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते हुए डीएम सत्येंद्र, एपी डॉ. कौस्तुभ, एसडीएम मोहम्मद जमीस समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक आश्रित को दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रजौडा कला गांव में सोमवार को मंदिर की छत लगायी जा रही थी। इसमें गांव के तमाम मजदूर लगे थे। छत की ढलाई के दौरान अचानक भरभराकर छत गिर गई, जिससे मजदूर घरभरन (55) की मौके पर मौत हो गई। घायल मजदूर में जितेंद्र, रामधन, शैलेश, किशोर, जितई, जितेंद्र को एम्बुलेंस से पीएचसी पनियरा भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने सभी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया है। घटना के मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों का ढांढ़स बंधाया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतक आश्रित को दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्दी ही पांच लाख की सहायता राशि परिजनों को मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में प्रेमिका के दरवाजे पर प्रेमी की पीटकर हत्या, चाकू भी घोंपा