फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One thousand Indian tourists are stranded in Nepal for five days, hungry for bread

Rain: नेपाल में पांच दिन से फंसे हैं एक हजार भारतीय पर्यटक, रोटी के लाले

Mon, 10 Oct 2022 05:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनौली (महराजगंज)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनौली (महराजगंज)। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 10 Oct 2022 05:17 PM IST
सार

सेठिया ने बताया कि पांच दिन गुजरने के बाद भी जल्द मार्ग खुलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। ऐसे में कुछ विदेशी पर्यटक पैदल ही पोखरा की ओर रवाना हो गए हैं। भूस्खलन की वजह से फंसे लोगों में भारतीय अधिक हैं। वे निश्चित अवधि के लिए परमिट बनवाकर नेपाल आए थे।

विज्ञापन
One thousand Indian tourists are stranded in Nepal for five days, hungry for bread
नेपाल में भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक। - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

नेपाल में हो रही भारी बारिश और भूस्खलन से करीब एक हजार भारतीय पर्यटक पिछले पांच दिन से वहां फंसे हुए हैं। इनके पास न तो खाने के लिए रोटी है और न तो बारिश में सिर छुपाने के लिए जगह। नेपाली प्रशासन की उपेक्षा ने इनकी स्थिति और दयनीय कर दी है।

विज्ञापन


नेपाल में पिछले पांच दिन से भारी बारिश हो रही है। इससे कई जगह भूस्खलन हुआ है। मुस्तांग जिले में भूस्खलन से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है, जिससे काफी संख्या में पर्यटक फंस गए हैं। इन पर्यटकों में करीब एक हजार भारतीय हैं। पहाड़ी रास्ते में फंसे होने की वजह से इनके पास खाने के सामन की कमी हो गई है। नेपाली प्रशासन से भरपूर मदद नहीं मिल रही है। हालांकि सीडीओ रूपनदेही भारत मणि पांडेय ने कहा है कि मुस्तांग के सीडीओ से बात कर फंसे हुए पर्यटकों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


नेपाल के भैरहवा निवासी हरीश सेठिया परिवार के 10 सदस्यों के साथ दर्शन के लिए मुस्तांग जिले में मुक्तिनाथ धाम गए थे। वापसी भूस्खलन के कारण पूरा परिवार फंसा हुआ है। उन्होंने फोन पर बताया कि भूस्खलन से फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए स्थानीय प्रशासन से बार-बार अनुरोध किया जा रहा है, लेकिन उनकी ओर से कोई खास पहल नहीं हो रही है। मार्ग बंद होने से रास्ते पर गाड़ियों की कतार लगी हुई है। सभी को रास्ता खुलने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी छोड़ पैदल ही निकल पड़े

सेठिया ने बताया कि पांच दिन गुजरने के बाद भी जल्द मार्ग खुलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। ऐसे में कुछ विदेशी पर्यटक पैदल ही पोखरा की ओर रवाना हो गए हैं। भूस्खलन की वजह से फंसे लोगों में भारतीय अधिक हैं। वे निश्चित अवधि के लिए परमिट बनवाकर नेपाल आए थे। अब मार्ग अवरुद्ध होने से समय से वापस नहीं जा पा रहे हैं। इस बात ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। सेठिया ने बताया कि जिला और पुलिस प्रशासन से भी सहयोग नहीं रहा है। फोन करने पर एक-दूसरे पर थोप कर पल्ला झाड़ ले रहे हैं।

नेपाल में फंसे पर्यटकों की सुरक्षा के प्रति नेपाल का पर्यटन विभाग गंभीर है। गृह मंत्री से बात कर भारतीय समेत अन्य पर्यटकों की सुविधा के इंतजाम किए जा रहे हैं। - डिल्ली बहादुर चौधरी, पर्यटन मंत्री, नेपाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed