फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One stop centre to be built in Nautanwa, women will get all the facilities at one place

Maharajganj News: नौतनवा में बनेगा वन स्टॉप सेंटर, महिलाओं को एक ही जगह मिलेगी सभी सुविधाएं

Thu, 14 May 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
One stop centre to be built in Nautanwa, women will get all the facilities at one place
स्थायी निर्माण के लिए 150 वर्ग मीटर जमीन की तलाश में जुटा है विभाग
विज्ञापन

अगले माह से वन स्टॉप सेंटर के संचालित होने की उम्मीद

महराजगंज। महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। वन स्टॉप सेंटर के लिए नौतनवा में जगह चिह्नित कर ली गई है। नौतनवा बाईपास के पास स्थित राजकीय चिकित्सालय में अस्थायी रूप से वन स्टॉप सेंटर संचालित किया जाएगा। अगले माह से इसके संचालन की उम्मीद है। स्थायी निर्माण के लिए विभाग 150 वर्ग मीटर जमीन की तलाश भी कर रहा है।
शासन के निर्देश पर प्रोबेशन विभाग की ओर से जिले में महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए नौतनवा के डॉ. घनश्याम कुंवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में वन स्टॉप सेंटर स्थापित किया जाएगा। केंद्र का निर्माण होने से ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की महिलाओं को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। इससे महिलाओं को अलग-अलग दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

सेंटर पर घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न या किसी भी प्रकार के संकट से जूझ रही महिलाओं को पुलिस सहायता, चिकित्सा सुविधा, कानूनी सलाह और मनोवैज्ञानिक परामर्श जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। पीड़ित महिलाओं को आवश्यकता पड़ने पर यहां अधिकतम पांच दिनों तक का अस्थायी आवास (शेल्टर) प्रदान किया जाएगा, जिसे विशेष परिस्थितियों में 10 दिनों तक बढ़ाया जा सकता है। यह केंद्र 24 घंटे कार्य करेगा। महिलाओं की सुरक्षा और सलाह के लिए 11 लोगों की नियुक्ति भी की जाएगी ताकि उन्हें जरूरत पड़ने पर आसानी से सलाह मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजी से होगा मामलों का निपटारा

पुलिस और कानूनी सलाहकारों की मौजूदगी में मामलों का निपटारा तेजी से होगा। हिंसा से पीड़ित महिलाओं को विशेषज्ञों की ओर से काउंसिलिंग दी जाएगी ताकि वे मानसिक आघात से उबर सकें। संकट के समय महिलाओं और उनके बच्चों को सुरक्षित आश्रय मिलेगा। पीड़ितों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें अन्य कल्याणकारी योजनाओं और कौशल विकास कार्यक्रमों से भी जोड़ा जाएगा।
150 वर्ग मीटर जमीन की तलाश में जुटा विभाग
वन स्टॉप सेंटर के स्थायी निर्माण के लिए प्रोबेशन विभाग 150 वर्ग मीटर जमीन की तलाश कर रहा है। इसके लिए विभाग ने शासन को पत्र भी लिखा है। विभाग को लंबे समय से जमीन की तलाश थी जमीन चिह्नित न होने पर विभाग अब नौतनवा के डॉ. घनश्याम कुंवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वन स्टॉप सेंटर संचालित करेगा। विभाग सीएचसी कैंपस में स्थापित भवन को पेंट करा दिया गया है। अन्य सुविधाएं भी दुरुस्त की जा रही हैं।

वर्जन
नौतनवा स्थित राजकीय चिकित्सालय में वन स्टॉप सेंटर का संचालन किया जाएगा। सभी तैयारियां की जा रही हैं। सेंटर में 11 लोगों की नियुक्ति की भी प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

-कन्हैया यादव, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed