फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One person dies from Corona, 37 positive

कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 37 पॉजिटिव

Wed, 26 May 2021 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
One person dies from Corona, 37 positive
कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 37 पॉजिटिव
विज्ञापन

महराजगंज। बुधवार को जिले में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 37 लोग पॉजिटिव मिले। 145 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। पॉजिटिव केस कम मिलने से प्रशासन को थोड़ी राहत मिली है। अब तक जिले में 12118 कोरोना केस मिल चुके हैं। सक्रिय केस 463 है। स्वस्थ होने वालों की संख्या 11547 पहुंच गई है। होम आइसोलेशन में 298 मरीज हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है।

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में 23050 एंटीजन किट उपलब्ध है। अब तक कुल सैंपल 525842 लिए जा चुके हैं। इनमें 5114352 सैंपल निगेटिव मिले हैं। उन्होंने बताया कि 53 संक्रमितों का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है। होम आइसोलेसन में रहने वाले मरीजों को हर संभव सुविधा दी जा रही है। रैपिड रिस्पांस टीम समय-समय पर लोगों की जांच करने में जुटी है। आशा कार्यकर्ता घर-घर लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमितों को अस्पतालों में भर्ती होने की संख्या में काफी कमी आई है। 100 बेड के महिला अस्पताल में 35 मरीज भर्ती हैं। केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल में 25 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed