फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One person dies from Corona, 269 positive

कोरोना से एक व्यक्ति की मौत,269 पॉजिटिव

Wed, 12 May 2021 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
One person dies from Corona, 269 positive
कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 269 पॉजिटिव
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने की संख्या में प्रत्येक दिन इजाफा हो रहा है। बुधवार को 2629 सैंपल की जांच में 269 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 132 लोग स्वस्थ हुए हैं। एक व्यक्ति की मौत हुई है।
जिले में अब तक कोरोना के 10950 केस मिल चुके हैं। 1995 सक्रिय केस हैं। अब तक 108 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या बढ़कर 8847 हो चुकी है। संक्रमितों में सीएमओ, डिप्टी सीएमओ समेत अन्य डॉक्टर भी शामिल हैं। यह सभी लोग हो होम आइसोलेसन में हैं। साथ ही सेहत ठीक है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि वर्तमान में 1406 संक्रमित होम आइसोलेसन में हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमितों की निगरानी के लिए टीम सक्रिय है। उनकी समय-समय पर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

966 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगाने के व्यवस्था सरकारी अस्पतालों में है। बुधवार को 2500 लक्ष्य के सपेक्ष 966 लोगों को टीका लगाया गया। लोगों को पूरी सतर्कता के साथ टीका लगाया गया। केंद्रो पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिला अस्पताल में रत्नेश, सरोज आदि ने टीका लगवाया। इसके अलावा अन्य सीएचसी पर टीका लगा। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि बुधवार को जिले की सभी सीएचसी पर कोरोनारोधी टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने दिया एक करोड़
पनियरा। पनियारा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने विधायक निधि से वर्तमान में कोरोना की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष कोविड केयर फंड में एक करोड़ रुपये हस्तांतरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed