{"_id":"635978233338fd729b38ae0a","slug":"one-nepali-youth-died-in-accident-another-serious-in-nichlaul-maharajganj-news-gkp4552349168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक नेपाली युवक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एक नेपाली युवक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

निचलौल। थाना क्षेत्र के बुढ़ाडिह गांव के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक नेपाली युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक नेपाल राष्ट्र के नवलपरासी जिले के छढ़नी गांव निवासी लोकबहादुर परिआर (35) एवं प्रेम सुनार (40) एक साथ बाइक से कोठीभार क्षेत्र के सिसवा बाजार की ओर जा रहे थे। निचलौल सिसवा मार्ग स्थित बुढ़ाडिह गांव के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक बोलेरो की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने घायल प्रेम सुनार को मृत घोषित कर दिया।
जबकि दूसरे घायल युवक लोकबहादुर को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दी। इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने कहा कि मृत युवक के परिजनों को हादसे की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।