{"_id":"642b2e66c3cdd1095e094fa7","slug":"one-more-park-for-city-maharajganj-news-c-7-1-110865-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नगर को मिलेगा एक और पार्क, होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नगर को मिलेगा एक और पार्क, होगी सहूलियत
Tue, 04 Apr 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन की पहल पर किया जा रहा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर के बीचोबीच स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे भव्य पार्क बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पहल शुरू की गई है। पार्क के बन जाने से दुर्गा मंदिर परिसर तथा नगर के विभिन्न वार्डों से आने वाले लोगों को सुबह व शाम यहां बेहतर ढंग से समय बिताने का अवसर मिलेगा।
सिविल लाइंस वार्ड में स्थित दुर्गा मंदिर नगर के लोगों की आस्था का केंद्र है। देवीपाटन की तरह यहां पर भी मंदिर में पार्क के साथ आदर्श जलाशय को बनाने के लिए प्रशासन की ओर से न सिर्फ पहल की गई है, बल्कि चहारदीवारी निर्माण का कार्य भी प्रारम्भ करा दिया गया है। नगर में एक और पार्क विकसित किए जाने के लिए किए जा रहे प्रयास से नगरवासी भी खुश हैं। सक्सेना नगर में रहने वाले शिरोमणि दूबे ने कहा कि मंदिर परिसर में पार्क का निर्माण बेहतर प्रयास है। अमरुतिया में रहने वाले दुर्गेश गुप्ता ने कहा कि पार्क बनने से मंदिर की भव्यता और बढ़ जाएगी।
नगर का होगा तीसरा पार्क
नगर में इससे पहले आंबेडकर पार्क व ज्ञान सरोवर पार्क विकसित हुए हैं। तीसरे पार्क के रूप में इसके विकसित होने से नगर के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
जलाशय में फव्वारे व बोटिंग की होगी व्यवस्था
पार्क के बीच में फव्वारे की भी सुविधा होगी। ताकि वहां पर पहुंचने वाले लोगों को सुखद एहसास हो। इसके साथ ही उसमें छोटा सा जलाशय भी बनेगा। इसमें लोग बोटिंग का लाभ उठा सकेंगे। इसके साथ ही लोगों को बैठने के लिए बेंच आदि भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
कोट
नगर को सुविधाओं के मामले में बेहतर बनाने व आमजन को उसका लाभ दिलाने के लिए पालिका प्रशासन कटिबद्ध है। पार्क के निर्मित होने से लोगों को समय व्यतीत करने के लिए अच्छा स्थल मिलेगा।
-डॉ. पंकज कुमार वर्मा,अपर जिलाधिकारी