{"_id":"66f41441d75ad7d82309e42b","slug":"one-months-salary-withheld-from-doctor-for-being-found-absent-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-132153-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अनुपस्थित मिलने पर डॉक्टर का रोका एक माह का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अनुपस्थित मिलने पर डॉक्टर का रोका एक माह का वेतन
Wed, 25 Sep 2024 07:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 25 Sep 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को सीएमओ डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। औषधि कक्ष एवं भंडार कक्ष में दवाओं की उपलब्धता की जांच की। उसके रख-रखाव को लेकर फार्मासिस्ट को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएमओ के पूछताछ पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि एमसीएच विंग में रोजाना 100-120 ओपीडी में मरीज देखे जाते हैं।
चिकित्सकों को थैलेसिमिया एवं अन्य गंभीर रोगों के मरीजों को चिह्नित करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुप्रिया पांडेय बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहीं। जिस पर सीएमओ ने सितंबर माह का वेतन बाधित करने के आदेश दिए।
सीएमओ डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण किया। शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए निर्देश दिए। ओटी कक्ष में नवजात शिशुओं के टीकाकरण रजिस्टर का अवलोकन किया। नाम अंकित न होने के कारण स्वास्थ्य कर्मी मनीषा वर्मा, रामकुमार को चेतावनी दी। रजिस्टर पूर्ण करने के लिए एक दिन का समय दिया। इसकी रिपोर्ट सीएसएस को देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह, डॉ. एबी त्रिपाठी मौजूद रहे।