फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One month's salary of superintendents and medical officers in charge was withheld

Maharajganj News: अधीक्षकों और प्रभारी चिकित्साधिकारियों का एक माह का वेतन रोका

Sat, 24 May 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 24 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
One month's salary of superintendents and medical officers in charge was withheld
महराजगंज। स्वास्थ्य विभाग की संचालित मंत्रा एप पर अप्रैल माह में सरकारी अस्पतालों में हुए संस्थागत प्रसव की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने नाराजगी जताई। उन्होंने जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों के मई माह का वेतन बाधित कर दिया। सीएमओ कार्यालय की ओर से जारी किए गए नोटिस के अनुसार, एक से 30 अप्रैल तक मंत्रा एप पर केवल 1,855 प्रसव दर्ज किए गए हैं, जबकि जन्म-मृत्यु पोर्टल पर इसी अवधि में 8,846 जन्म पंजीकृत हुए हैं। सीएमओ ने कहा है कि यह स्थिति संबंधित सीएचसी के अधीक्षकों और पीएचसी के प्रभारियों की कार्य के प्रति लापरवाही और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ नियमित समीक्षा बैठक न करने का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed