{"_id":"65c2301273bd9d8bbe0fdfc9","slug":"one-lakh-rupees-looted-from-micro-finance-agent-in-broad-daylight-at-gunpoint-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115250-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तमंचे के बल पर दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस एजेंट से एक लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तमंचे के बल पर दिनदहाड़े माइक्रो फाइनेंस एजेंट से एक लाख की लूट
Tue, 06 Feb 2024 06:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 06 Feb 2024 06:41 PM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। ग्राम सभा बसडीला में मंगलवार को दिन में करीब 12 बजे एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट को तीन अज्ञात बाइक सवारों ने तमंचा दिखाकर एक लाख रुपये लूटा लिया। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट ग्राम नंदाभार निवासी अविनाश गुप्ता कुइयां गांव से कलेक्शन का पैसा लेकर बंदी ढाले की तरफ जा रहे थे। अभी वह बसडीला गांव के पास पहुंचे थे, कि पीछे से आ रहे तीन बाइक सवारों ने आगे आकर बाइक रोक लिया और तमंचा दिखाकर रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। एजेंट ने तुरंत अपने मैनेजर और डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर कोठीभार थाने की पुलिस टीम कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, सीओ निचलौल अनिरुद्ध कुमार ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। प्रकरण की जांच की जा रही है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।