{"_id":"65918214e46cd7e46808647b","slug":"one-lakh-82-thousand-defaulters-took-benefit-of-ots-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12893-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एक लाख 82 हजार बकाएदारों ने ओटीएस का लिया लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एक लाख 82 हजार बकाएदारों ने ओटीएस का लिया लाभ
Sun, 31 Dec 2023 08:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 31 Dec 2023 08:30 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में एक मुश्त समाधान योजना के तहत सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट का लाभ दिया गया। रविवार को बकाया जमा करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। करीब दो लाख बकाएदार अभी बिल जमा नहीं कर सके हैं।
एक जनवरी से विभाग चेकिंग अभियान चलाएगा। बकाया तत्काल जमा नहीं करने पर उपभोक्ताओं की बिजली काट दी जाएगी। अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि जिले में चार लाख 48 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें तीन लाख 82 हजार 464 उपभोक्ताओं पर 10 हजार से अधिक का बकाया है। इन बकाएदारों के लिए शासन ने आठ नवंबर से एकमुश्त समाधान योजना लागू की है, जो 31 दिसंबर तक प्रभावी रही। करीब एक लाख 82 हजार बकाएदारों ने योजना के तहत भुगतान किया है। अब योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जांच के दौरान मौके पर बिल का भुगतान नहीं करने पर उपभोक्ता की बिजली काट दी जाएगी। संवाद