{"_id":"63e0ef61c48dbb312759cf6f","slug":"one-killed-two-injured-in-truck-and-bus-collision-maharajganj-news-c-7-1-45077-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रक व बस की टक्कर में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रक व बस की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
Mon, 06 Feb 2023 05:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 06 Feb 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
ट्रक व बस की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
फोटो
- रूपनदेही जिले के अचलपुर में बुटवल से सोनौली आ रही थी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली। सीमा से सटे रूपनदेही जिले के अचलपुर में बुटवल से सोनौली आ रही बस की सड़क पर खड़े ट्रक में टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस बचाव कार्य में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक कोहरे के कारण यह दुर्घटना हुई है।
यातायात पुलिस डीएसपी प्रमोद रेग्मी ने बताया कि सोमवार भोर में लगभग चार बजे बुटवल से सोनौली जा रही यात्री बस अचलपुर नेपाल ऑयल निगम के पास सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। जिसमे बस में बैठे बस क्लीनर हरीश तिवारी (21) निवासी तांहुड भीमड की इलाज के दौरान मौत हो गई। जब कि घायलों में पश्चिम नवलपरासी के बिनाई त्रिवेणी ग्रामीण नगर पालिका के बासु घिमिरे (39) व दीपेश घिमिरे (16) हैं। जिनका इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। बस के पीछे आ रही कार भी बस से टकराई मगर गनीमत रहा कि किसी को नुकसान नहीं हुआ।