{"_id":"68dd81a6460fad298907911a","slug":"one-killed-two-injured-in-collision-between-scooter-and-bike-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-160955-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्कूटी और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्कूटी और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
सिसवा बाजार। मंगलवार की देर रात स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
वहीं घायल को इलाज के लिए सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां घायल की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात लोहेपार निवासी मंटू (20) अपने मित्र मुलायम के साथ सिसवा से अपने घर स्कूटी से लौट रहा था। वह जैसे ही कोठीभार और लोहेपार के बीच पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे।
विज्ञापन
मौके पर स्कूटी सवार मंटू और बाइक सवार दीपलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। लेकिन रास्ते में ही मंटू की मौत हो गई और दीपलाल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।
वहीं मुलायम नामक युवक को हल्की फुल्की चोट लगी है, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया। इस संदर्भ में थाना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की गई। मामले में अभी कोई तहरीर नही मिली है।