फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One inspector, 12 sub-inspectors and 3 constables transferred

Maharajganj News: एक निरीक्षक, 12 उपनिरीक्षक और 3 आरक्षियों का तबादला

Tue, 11 Nov 2025 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
One inspector, 12 sub-inspectors and 3 constables transferred
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सोमवार की शाम जिले में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक निरीक्षक, 12 उपनिरीक्षकों और तीन आरक्षियों के तबादले के आदेश जारी किए। इस बदलाव का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना बताया गया है।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार, निरीक्षक श्याम निवास राय, जो अब तक थाना सिंदुरिया में तैनात थे, उन्हें प्रभारी सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, उपनिरीक्षक अंकित सिंह, जो पहले प्रभारी सर्विलांस सेल थे, उन्हें पीआरओ बनाया गया है। महिला थाना की कमान अब कंचन सरोज के पास होगी उन्हें थाना कोतवाली से स्थानांतरित किया गया है। भिटौली चौकी प्रभारी चंद्रपाल यादव को थाना श्यामदेउरवा भेजा गया है जबकि उनकी जगह धनश्याम यादव (पूर्व पुलिस लाइन) को भिटौली चौकी प्रभारी बनाया गया है। कतरारी चौकी प्रभारी रामरतन यादव को थाना पनियरा भेजा गया है और उनकी जगह अतुल कुमार सिंह (पूर्व थाना फरेंदा) को नई जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

नौतनवा चौकी प्रभारी छोटेलाल को थाना नौतनवा स्थानांतरित किया गया है, वहीं रामजी गुप्ता (पुलिस लाइन) को चौकी प्रभारी नौतनवा बनाया गया है। अन्य उपनिरीक्षकों में रत्नेश मौर्या को थाना निचलौल से फरेंदा, अनिल सिंह को परसामलिक से भिटौली और मंगला प्रसाद को पुलिस लाइन से श्यामदेउरवा भेजा गया है। रोहित सविता को पुलिस लाइन से प्रभारी मॉनिटरिंग सेल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आरक्षी स्तर पर भी फेरबदल हुआ है। अनुराग यादव को न्यायालय सुरक्षा से अभियोजन कार्यालय, इंद्रजीत कुमार को श्यामदेउरवा थाना, और आनंद यादव को फरेंदा से कोठीभार थाना भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed