{"_id":"6637ee665b8e02e6ba0664f4","slug":"one-injured-in-fight-between-two-parties-over-land-dispute-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-548292-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट एक घायल
Mon, 06 May 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 06 May 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। कस्बे के वार्ड नंबर 15 सरोजिनी नगर में रविवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई। जानकारी के मुताबिक नौतनवा कस्बा के वार्ड नंबर 15 सरोजिनी नगर निवासी विशाल गुप्ता अपने भूमि में निर्माण कार्य करवा रहे थे कि विपक्षी संस्कृत अग्रहरी मौके पर गए नाला की भूमि बताकर दीवार गिराने लगे जिस पर दोनों पक्ष के लोगों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई जिसमें विशाल गुप्ता 35 वर्ष घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कुछ लोगों को थाने ले आई। कस्बा चौकी प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई है जिसमें एक पक्ष के विशाल गुप्ता को चोटें आई हैं।
विज्ञापन