{"_id":"619e8f4798646918c0779fa3","slug":"one-injurd-died-in-pgi-maharajganj-news-gkp4175205196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में घायल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में घायल की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की पीजीआई में मौत
फरेंदा/पुरंदरपुर (महराजगंज )। क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसोहिया के पास सोमवार की रात पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया थे। गंभीर हालत देख उनको इलाज के लिए लखनऊ पीजीआई भेजा गया था। जहां पर मंगलवार की रात में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसकी जानकारी परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर चौराहा निवासी उमाशंकर चौरसिया (58) अपनी मोटरसाइकिल से सुबह लेहड़ा देवी मंदिर जा रहे थे। अभी वह परसोहियां गांव के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आ गए। लोगों ने बताया कि पिकअप करीब 500 मीटर तक उमाशंकर को घसीटते हुए गड्ढे में पलट गई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे। जहां पर मंगलवार की रात में उनकी मौत हो गई। जिसकी जानकारी होने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।