{"_id":"622b7e6f4644ba465520f9ad","slug":"one-died-two-injured-in-road-accident-maharajganj-news-gkp42964358","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट से महिला की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट से महिला की मौत, दो घायल
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद कार्रवाई करती पुलिस
- फोटो : MAHARAJGANJ
ट्रक की चपेट से महिला की मौत, दो घायल
- अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आए तीन लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। उत्तरी बाईपास के समीप शुक्रवार को दिन में ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।
कैपिंयरगंज थाना क्षेत्र के आलमचक निवासी ओमप्रकाश (45) अपने साथ बाइक पर पत्नी श्रीमती (40) व बहन आरती (35) को लेकर पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के परसा जा रहे थे। बाइक फरेंदा उत्तरी बाइपास पर पहुंची थी कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार से ट्रक की चपेट में आ गए। जिसमें बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर इलाज के बाद सभी को गंभीर हालत देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय रास्ते में श्रीमती की मौत हो गई। परिजन शव को लेकर थाने पहुंचे। ट्रक पुलिस के कब्जे में हैं। सीओ सुनील दत्त दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।