फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One died in secrate condition

Maharajganj: संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति की मौत, गांव में मचा हड़कंप

Sun, 03 Jul 2022 08:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 03 Jul 2022 08:13 AM IST
विज्ञापन
One died in secrate condition
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
महराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा बैजूडेहरा में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति का शव उसके घर में संदिग्धावस्था में मिला। परिजन आनन-फानन में मृतक के शव का दाह-संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की बहन विंद्रावती के अनुसार शुक्रवार शाम चुल्हाई प्रसाद को उनके पुत्रों ने किसी बात को लेकर मारापीटा। रात में भाई चुल्हाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

विज्ञापन


शनिवार को सूचना पाकर मृतक की बहन व भांजा पहुंचे। उनके अनुसार शरीर पर कई जगह चोट का निशान व खून देखकर थाने पहुंचे और परिजनों पर मारपीट कर हत्या की तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि खलिहान की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर मकान बना लिया था। मृतक ने उनके खिलाफ 122 बी का मुकदमा किया था और हाईकोर्ट से बेदखली का आदेश लाया था। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक की बहन की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed