{"_id":"63dab8d236b7c9041535b1ac","slug":"one-died-in-road-accident-maharajganj-news-gkp4660449139-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
मृतक ओमप्रकाश साहनी के रोते बिलखते परिजन।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरा निवासी ओम प्रकाश साहनी (30) की रसूलपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। बाइक पर बैठा दूसरा युवक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, कटहरा निवासी ओम प्रकाश साहनी (30) मंगलवार दोपहर घर से बाइक लेकर रिश्तेदार बाबूलाल के साथ ससुराल मछली गांव गए थे। मंगलवार देर रात रसुलपुर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
चिकित्सकों ने ओम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाबू लाल का इलाज चल रहा है। ओम प्रकाश दो भाइयों में छोटे थे। कोतवाल रवि कुमार राय ने बताया कि तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद