फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   one died in road accident

सड़क हादसे में एक की जान गई, तीन घायल

Thu, 15 Jul 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
सड़क हादसे में एक की जान गई, तीन घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। परसामलिक थाना क्षेत्र के पेड़ारी चौराहे से दो सौ मीटर पश्चिम नौतनवां ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक की मौत हो गई वहीं तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत निपनिया निवासी रमेश 35, विश्वनाथ 30 बुधवार की देर बाइक से नौतनवां की तरफ से अपने घर लौट रहे थे। अभी वह नौतनवां ठूठीबारी मार्ग पर परसामलिक थाना क्षेत्र के पेड़ारी चौराहे से दो सौ मीटर दूरी पर थे कि बरगदवा के तरफ से बाइक से आ रहे पिता पुत्र नौतनवां थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी बाकेलाल यादव 42 , विद्यासागर उर्फ मनीष यादव 20 की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान विद्यासागर उर्फ मनीष यादव की मौत हो गई। घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष शाह मोहम्मद ने की।
विज्ञापन

-------------
मां बाप का इकलौता बेटा था मनीष
नौतनवां। परसामलिक थाना क्षेत्र के पेड़ारी चौराहे के पास हुई मार्ग दुर्घटना में घायल विद्यासागर उर्फ मनीष यादव के मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मनीष यादव मां-बाप का इकलौता बेटा था। एक तरफ जहां दुर्घटना में घायल पिता जिला अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं बेटे की मौत से उसकी मां शकुंतला का रो-रोकर बुरा हाला है। मृतक की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed