{"_id":"6383b3dbf21c353267315f3d","slug":"one-died-in-accident-and-other-injured-maharajganj-news-gkp458945180","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क हादसे मे एक भाई की मौत , दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क हादसे मे एक भाई की मौत , दूसरा गंभीर
विज्ञापन
सड़क हादसे मे एक भाई की मौत , दूसरा गंभीर
फरेंदा (महराजगंज)। फरेंदा धानी मार्ग पर शनिवार रात करीब 12 बजे शादी समारोह से वापस लौटते समय सड़क हादसे मे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके भाई की हालत नाजुक है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के निरनाम पश्चिमी टोला घोठवां निवासी दो सगे भाई राजेंद्र (41) व महेंद्र (40) एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। हड़हवा पुल के समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनो गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भिजवाया गया। जहां से दोनों घायलों को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में ही राजेंद्र की मौत हो गई। वहीं महेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो रोना-पीटना मच गया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि घटनास्थल कैम्पियरगंज है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है।