फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   one death and two injured in accident

सड़क हादसे में एक की मौत, दो लोग घायल

Sat, 05 Sep 2020 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
one death and two injured in accident
सड़क हादसे में एक की मौत, दो लोग घायल
विज्ञापन

पनियरा। क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात नौ बजे के करीब दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। बाइक चालक हेलमेट पहना था।
पनियरा मार्ग पर खोरनइया पुल के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई। गेहुंअना निवासी मनोज सिंह (35) व महेंद्र सिंह (42) और शेषनाथ निषाद निवासी परमेश्वरपुर थाना चिलुआताल जिला गोरखपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले जाया गया। चिकित्सक ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को जिला अस्पताल व मनोज सिंह को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इलाज के दौरान रात में करीब एक बजे मनोज सिंह की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी शशि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस संबंध में चौकी प्रभारी मुजुरी विजय शंकर यादव ने बताया कि घटना में एक मौत हो गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed