Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One corona positive was found, four became healthy

एक कोरोना पॉजिटिव मिला, चार हुए स्वस्थ

Sat, 26 Jun 2021 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
One corona positive was found, four became healthy
एक कोरोना पॉजिटिव मिला, चार हुए स्वस्थ
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोना का असर अब कमजोर पड़ने लगा है। शनिवार को एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। जबकि चार मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोविड अस्पताल में केवल एक मरीज भर्ती है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के 12345 केस मिल चुके हैं। सक्रिय केस 15 हैं। मरने वालों की संख्या 134 है। अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 12196 है। होम आइसोलेशन में 6 मरीज हैं। शनिवार को 1624 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है। सामाजिक दूरी का पालन एवं मास्क का प्रयोग हर हाल में करें।
विज्ञापन

7709 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को जिले में 7709 लोगों को टीका लगाया गया। सभी लोगों को टीका लगाने के लिए विभाग के कर्मी पूरे मनोयोग से कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में लगे टीकाकरण कैंप में शनिवार सुबह टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वैक्सीन के अभाव में कई लोगों को लौटना पड़ा। इस दौरान सिख समुदाय के अध्यक्ष परमजीत सिंह उर्फ बॉबी, मंजीत सिंह, मोहन सिंह, जसप्रीत सिंह, परमजीत सिंह, रंजीत, सुरजीत सिंह, जसवंत कौर, कवलजीत कौर, गुरमीत सिंह, अनमोल सिंह, अस्मित कौर, राजिंदर कौर आदि मौजूद रहे।सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत में 350 लोगों को टीका लगाया गया। इस मौके पर डॉ. अमित गौतम, राजीव शर्मा, बबिता जायसवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed