{"_id":"63640fd604726c49005b30c1","slug":"one-child-died-to-combine-maharajganj-news-gkp4560755118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम्बाईन मशीन की चपेट में आने बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम्बाईन मशीन की चपेट में आने बालक की मौत
विज्ञापन
कंबाइन मशीन की चपेट में आने से बालक की मौत
परसामलिक (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़ौली निवासी धर्मेन्द्र वर्मा के पुत्र अमरजीत उर्फ किशन वर्मा (5) की बृहस्पतिवार की शाम लगभग पांच बजे कंबाइन मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद कंबाइन चालक व मजदूर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव व कंबाइन को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार की शाम अमरजीत सिवान में धान की फसल की कटाई कर रही कंबाइन मशीन के पीछे धान की बाली बीन रहा था। उसी दौरान मशीन पीछे करते समय पहिया के नीचे दब गया व मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कंबाइन चालक व मजदूर मौका देखकर फरार हो गए। मृतक दो भाई व एक बहन मे सबसे छोटा था। छोटे पुत्र की मौत के बाद माता संजू देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता धर्मेन्द्र गोरखपुर में मजदूरी करता है। थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कन्नौजिया ने कहा कि कंबाइन मशीन को कब्जे मे ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।