फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One arrested with 98 sacks of pumpkin seeds loaded on a tractor-trolley

Maharajganj News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदा 98 बोरी कद्दू के बीज के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 19 May 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
One arrested with 98 sacks of pumpkin seeds loaded on a tractor-trolley
गश्त के दौरान एसएसबी पुलिस को मिली सफलता
विज्ञापन

ठूठीबारी। एसएसबी पुलिस की संयुक्त टीम ने बॉर्डर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदे 98 बोरी कद्दू के बीज के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनिल यादव ग्राम गोईनी, थाना- गोबरहियां जिला नवलपरासी नेपाल के के रूप में हुई। पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई के लिए आरोपी और जब्त बीज को ठूठीबारी कस्टम कार्यालय को सुपुर्द कर दिया है।
रविवार की रात 22वीं वाहिनी एसएसबी ठूठीबारी व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम के जवान नेपाल बॉर्डर राजाबारी सीमा स्तंभ संख्या 507 के समीप रात्रि गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब 10:15 बजे एक ट्रैक्टर-ट्राॅली नेपाल सीमा से भारतीय सीमा क्षेत्र में आता हुआ दिखा। जवानों ने पिलर संख्या 507 से करीब 250 मीटर भारत की ओर नजदीकी राजाबारी में घेराबंदी कर ट्रैक्टर-ट्राॅली को पकड़ लिया। जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदा 98 बोरी कट्टू का बीज बरामद हुआ।
विज्ञापन

एक बोरी में 41 किलो ग्राम बीज था। पकड़े गए आरोपी की पहचान अनिल यादव उम्र-22 वर्ष ग्राम गोईनी, थाना- गोबरहियां जिला नवलपरासी नेपाल के रूप में हुई। इस संबंध में ठूठीबारी एसएसबी विओपी इंचार्ज प्रिया यादव ने बताया कि नेपाली नंबर प्लेट के ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदे 98 बोरी कद्दू बीज बरामद हुआ है। ठूठीबारी थाने में कस्टम अधिनियम की धारा 111 के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाकर अग्रिम विधिक कार्रवाई के ठूठीबारी कस्टम कार्यालय को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed