फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One and a half lakh population will benefit, three new power substations will be built in the district

Maharajganj News: डेढ़ लाख आबादी को पहुंचेगा फायदा जिले में बनेंगे तीन नए बिजली उपकेंद्र

Wed, 15 Oct 2025 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh population will benefit, three new power substations will be built in the district
महराजगंज। शहर से सटे खेम पिपरा, बॉर्डर के करीब चकदह गांव और बहादुरी बाजार में बिजली उपकेंद्र बनाया जाएगा। इन परियोजना के लिए 27 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार किया गया है। जल्द ही इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। बिजली उपकेंद्र के निर्माण से क्षेत्र के करीब डेढ़ लाख आबादी को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में वर्तमान में 30 बिजली उपकेंद्र और 123 फीडरों के माध्यम से 3,47,544 उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जा रही है। इन उपकेंद्रों में जरिए जिले की 882 ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति की जाती है। लेकिन गर्मियों के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने के कारण उपभोक्ताओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ओवरलोडिंग, ट्रिपिंग और बिजली कटौती जैसी दिक्कतें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आम हैं। कई बार अत्यधिक खपत के कारण बिजली आपूर्ति घंटों तक बाधित रहती है, इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती है। इन समस्याओं को देखते हुए बिजली निगम ने नए उपकेंद्रों के निर्माण की योजना बनाई है, ताकि क्षेत्र में बिजली की उपलब्धता और गुणवत्ता में सुधार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार, बहादुरी बाजार, खेम पिपरा और चकदह में बनने वाले नए बिजली उपकेंद्र में पांच-पांच एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। इन उपकेंद्रों के निर्माण से न केवल बिजली आपूर्ति में स्थिरता आएगी, बल्कि क्षेत्र में बिजली की मांग को पूरा करने में भी मदद मिलेगी। डीपीआर को अंतिम रूप दे दिया गया है और इसे जल्द ही शासन की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद इन उपकेंद्रों का निर्माण कार्य शुरू होगा। चकदह में बनने वाला बिजली उपकेंद्र भारत-नेपाल सीमा के नजदीक होने के कारण यह क्षेत्र के लिए विशेष महत्व रखता है। यह उपकेंद्र नौतनवा तहसील के कई गांवों को लाभ पहुंचाएगा, जिनमें सोनपिपरी, भगवानपुर, जमुहानी, सूर्यपुरा, गंगवालिया, पिपरवास, करौता, जिगिना, महरी, लुठहवा, खोरिया बाजार और सिरसिया खास शामिल हैं।

इन गांवों में अक्सर बिजली कटौती और आपूर्ति में व्यवधान की समस्या रहती है। बबलू गुप्ता ने बताया कि तीन सब स्टेशनों के निर्माण होने के बाद निर्बाध और स्थिर बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। इससे न केवल बिजली की उपलब्धता सुलभ होगी, बल्कि गर्मियों में होने वाली बिजली कटौती, ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed