फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   One accused arrested with 15 sacks of steam rice, 2 sacks of urea

Maharajganj News: 15 बोरी स्टीम चावल, 2 बोरी यूरिया के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 31 Jan 2024 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 31 Jan 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested with 15 sacks of steam rice, 2 sacks of urea
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी दोमुहान घाट के जवानों ने गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के पास स्टीम चावल, बाइक, साइकिल सहित आरोपी को पकड़ कर अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम को सौंप दिया है।
विज्ञापन


कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि दोमुहान घाट कैंप के जवान गश्त पर निकले थे। भारत नेपाल सीमा के अराजी सरकार उर्फ बैरिहवा गांव के पास कुछ लोग साइकिल और बाइक पर बोरा लेकर भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से नेपाल सीमा में प्रवेश करने के फिराक में थे। जवानों को देखते ही सामान छोड़कर भागने लगे जवानों ने दौड़ाया तो एक आरोपी पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रहलाद प्रजापति निवासी सिद्धार्थनगर वार्ड नंबर 12 नौतनवा थाना नौतनवा बताया।
विज्ञापन

यह भी बताया कि यूरिया खाद नौतनवा थाना क्षेत्र के करमहवा और स्टीम चावल नौतनवा के इंद्रानगर में एक गोदाम से कम दामों पर खरीदकर नेपाल में ले जाकर अधिक दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते हैं। 15 बोरी स्टीम चावल, 2 बोरी यूरिया, एक बाइक और एक साइकिल बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed