{"_id":"5f7f5bcc8ebc3e9be601fbe8","slug":"on-hearing-the-lesson-of-social-distancing-policeman-was-removed-from-the-police-station-maharajganj-news-gkp3686255123","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाने पर दरोगा को थाने से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाने पर दरोगा को थाने से हटाया
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन कराने के लिए सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया से बहस करने वाले पनियरा थाने पर तैनात दरोगा अमित कुमार सिंह को एसपी ने पुलिस लाइंस भेज दिया। विधायक और दरोगा के बीच हुई कहासुनी का कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। हालांकि पुलिस अफसर आईजी अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट करते हुए प्रशंसा पत्र भेजकर दरोगा की सराहना की है।
जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार को भाजपा विधायक जयमंगल कन्नौजिया पनियरा थाना क्षेत्र के गांव सोहरौना तिवारी में कृषि विधेयक कानून को लेकर लोगों के बीच नुक्कड़ सभा कर रहे थे। सभा में कुछ लोग बगैर मास्क लगाए शामिल थे। इन लोगों की ओर से सोशल डिस्टेंसिग का पालन भी नहीं किया गया था। इसी बीच सभा में पहुंचे दरोगा अमित कुमार सिंह ने विधायक से कहा कि यहां पर कुछ लोग बगैर मास्क और सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए शामिल हैं।
उसके बाद दरोगा नुक्कड़ सभा का वीडियो बनाने लगे। उसके बाद दरोगा और विधायक के बीच बहस होने लगी। उसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो वायरल हो गया। उसके बाद आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने दरोगा को प्रशंसा पत्र भेजकर सराहना की। वही उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट में लिखा है कि विधायक के नुक्कड़ सभा में दरोगा अमित कुमार सिंह पहुंचकर कर्तव्यनिष्ठा और साहस के साथ अपना कार्य किया है। इस कार्य के लिए वह प्रशंसा के पात्र हैं। वहीं महराजगंज पुलिस को टैंग करते हुए कहा है कि पुलिस इसे उचित समझे तो दरोगा को पुरस्कृत करें।
विज्ञापन
एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को तत्काल संज्ञान में लेते हुए बुधवार को ही दरोगा को पुलिस लाइन में तैनात कर दिया गया है। वहीं इस मामले की जांच के लिए सीओ को निर्देश जारी किया गया। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।