फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   OMICRON- MOK DRILL organised

मॉक ड्रिल

Wed, 05 Jan 2022 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
OMICRON- MOK DRILL organised
ओमिक्रॉन के मद्देनजर स्वास्थ्य कर्मियों ने की मॉक ड्रिल
विज्ञापन

महराजगंज। ओमिक्रॉन से बचाव के लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। मंगलवार को जिले में चयनित पांच अस्पतालों में पूर्वाभ्यास कर कोरोना संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था की परख की गई। इलाज के दौरान प्रयोग होने वाले संसाधनों का उपयोग कर उनकी कार्यक्षमता का आकलन हुआ।
जिला अस्पताल में पूर्वाभ्यास के दौरान जेडी डॉ. बीएम राव, सीएमएस डॉ. एके राय, डब्ल्यूएचओ के डॉ. विकास, डॉ. एवी त्रिपाठी के अलावा मुकेश, बैजनाथ आदि शामिल रहे। घुघली और गोपाला में सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, धानी सीएचसी पर डब्ल्यूएचओ के डॉ. विकास और नौतनवां सीएचसी पर एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार पूर्वाभ्यास में शामिल रहे।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में इससे निपटने को लेकर मॉकड्रिल की गई। इसमें बीमारी के लक्षण से पीड़ित मरीज सुधीर कुमार एंबुलेंस से अस्पताल पर पहुंचते हैं। उनका नाम व पता लिख मरीज को स्ट्रक्चर से आईसीयू रूम में ले जाया गया। यहां तत्काल योग्य चिकित्सक द्वारा मरीज का बीपी, पल्स एवं ऑक्सीजन लेवल की रीडिंग लेने के बाद मरीज को सांत्वना देते हुए आवश्यकता अनुसार ऑक्सीजन लगाकर उनका इलाज प्रारंभ कर दिया जाता है। एसीएमओ डॉ राकेश कुमार ने कहा कि कोरोना के बाद अब ओमिक्रॉन के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि यह बीमारी पूर्व में फैली कोरोना जैसी भयावह स्थिति अभी तक नहीं ला सकी है। लेकिन, अग्रिम हालात को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर पूर्वाभ्यास कर बचाव उपकरणों की जांच की जा रही है ताकि समय रहते हालात पर काबू पाया जा सके। उन्होंने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलिंडर आदि उपकरण चालू हालत में मिले हैं। यदि बीमारी विकराल रूप लेती है तो इससे निपटने को लेकर स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से तैयार है। इस दौरान नौतनवां सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित राव गौतम, रतनपुर सीएचसी अधीक्षक सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुघली प्रतिनिधि के अनुसार मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तथा मॉकड्रिल के माध्यम से तैयारियों का निरीक्षण किया। एंबुलेंस के माध्यम से जोगिया निवासी दिनेश को सीएचसी लाया गया तथा उसे किस तरह एंबुलेंस से उतारा जाएगा, इसकी जानकारी ली। अस्पताल में बने ऑक्सीजन युक्त 50 बेड के वार्ड का जायजा लिया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित विक्रम, डॉ. राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed