{"_id":"67f942112616cc823d034aac","slug":"om-prakash-mishra-won-the-post-of-president-by-getting-50-votes-maharajganj-news-c-206-1-go11002-146700-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश मिश्रा 50 मत पाकर विजयी हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश मिश्रा 50 मत पाकर विजयी हुए
Fri, 11 Apr 2025 09:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 11 Apr 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। अप्रैल में प्रभावी कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का चुनाव परिणाम शुक्रवार शाम घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश मिश्रा 50 मत पाकर विजयी हुए। प्रतिद्वंदी ओमप्रकाश सिंह को 28 मत मिले।
कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन का मतदान सुबह 10 बजे से एल्डर कमेटी की देखरेख में प्रारंभ हुआ। दोपहर दो बजे तक अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतदान पूर्ण होने के बाद तीन बजे से काउंटिंग प्रक्रिया कमेटी की देखरेख में हुई। 50 मत पाकर ओमप्रकाश मिश्रा निर्वाचित घोषित किए गए। दूसरे स्थान पर रहे ओमप्रकाश सिंह को 28 मत मिले।
कुल 96 मत पड़े, जिसमें से 18 मत दो अन्य दावेदारों ने प्राप्त किया अध्यक्ष पद के लिए कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे। इसी प्रकार महामंत्री पद के लिए दो प्रत्याशी आमने सामने थे जिसमें बृजेश कुमार पटेल को 57 मत तो इंद्रजीत कुमार चौरसिया को 36 मत प्राप्त हुए। 21 मत से बृजेश पटेल निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन
शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन पहले से ही संपन्न हो चुका था। कृष्ण बिहारी लाल श्रीवास्तव, राकेश बिहारी श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश शुक्ल, आशीष कुमार त्रिपाठी, अनिकेत श्रीवास्तव, मन्नान, सतीश प्रजापति, रवीश चंद, कृष्णानंद, देवेश नारायण, अभिषेक, भूपेंद्र पटेल, अमरनाथ यादव ने निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जीत की बधाई दी।