फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Old woman falls from roof due to monkey push, dies

Maharajganj News: बंदर के धक्का देने से वृद्ध महिला छत से गिरी, मौत

Fri, 20 Dec 2024 09:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 20 Dec 2024 09:26 PM IST
विज्ञापन
Old woman falls from roof due to monkey push, dies
फरेंदा। क्षेत्र के ओडवलिया में घर की छत पर धान सुखा रही वृद्ध महिला को बंदर ने पहले तो काट लिया फिर बाद में छत से धक्का देकर गिरा दिया, जिससे घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है।
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के ओडवलिया निवासी गुंजेश्वरी देवी (60) बृहस्पतिवार को दिन में करीब तीन बजे घर की छत पर फैलाए गए धान को सुखा रही थी। उसी दौरान एक बंदर पहुंचा उसने उनके पहले तो काट लिया फिर छत से धक्का देकर गिरा दिया, जिसमें गुंजेश्वरी देवी को गंभीर चोटे आईं। जानकारी परिजनों को हुई तो आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन घायल को इलाज के लिए गोरखपुर के एक निजी हास्पिटल ले गए। जहां इलाज के दौरान गुंजेश्वरी देवी की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि इसके पूर्व भी कई बार गांव में बंदरों का आतंक रहा, जिनको स्वयं के सहयोग से चंदा इकठ्ठा कर पकड़वाया गया। वन विभाग या स्थानीय प्रशासन का कोई सहयोग कभी नहीं मिला। ग्रामीण अनिल चौबे, उपेंद्र पांडेय, दिनेश, हरिश्चंद पांडेय व रमेश गुप्ता ने समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed