फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Old voter reach polling booth for Vote in UP Election 2022

UP Chunav 2022: बढ़ती उम्र के साथ गहरी हुई लोकतंत्र की मजबूती में आस्था, लड़खड़ाते कदमों से बूथों पर पहुंचे बुजुर्ग मतदाता

Thu, 03 Mar 2022 03:18 PM IST
vivek shukla संजय कुमार पांडेय, महराजगंज।
संजय कुमार पांडेय, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Mar 2022 03:18 PM IST
सार

पनियरा क्षेत्र के मतदान केंद्र बैदा बूथ संख्या 11 पर मतदान करके बाहर आने पर कुशहर गुप्ता ने बताया कि मतदान करना कभी नहीं भूलता हूं। निचलौल शहर के राजा रत्न सेन बूथ पर परमा देवी (75) मतदान करने पहुंची।

विज्ञापन
Old voter reach polling booth for Vote in UP Election 2022
महराजगंज में वोट देने पहुंचे बुजुर्ग मतदाता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में बृहस्पतिवार को मतदान के दौरान बुजुर्गों में उत्साह दिखा। बढ़ती उम्र के साथ ही लोकतंत्र की मजबूती में उनकी गहरी आस्था भी दिखी। लड़खड़ाते कदमों से बूथों की ओर पूरे जज्बे के साथ पहुंचे, तो सुरक्षा कर्मियों ने भी उनका उत्साह बढ़ाया। एनसीसी स्काउट गाइड ने भी पूरा सहयोग किया। बूथों पर मतदान के दौरान कोई असुविधा न हो, इसका पूरा इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन


बूथ संख्या 413 व 415 बसंतपुर प्राथमिक विद्यालय पर 90 वर्षीय ज्ञानती देवी को एनसीसी कैडेटों ने बूथ तक पहुंचाकर मतदान कराया। उन्होंने कहा कि मतदान बेहद जरूरी है, उम्र बढ़ गई है। परेशानी होती है, लेकिन मत के महत्व को समझती हूं। ऐसे में मतदान करने पहुंची। जब भी चुनाव होता है, तो मतदान करने जरूर पहुंचती हूं। मतदान कराने के लिए प्रशासन ने बेहतर व्यवस्था कर रखी है, इससे असुविधा नहीं हुई।
विज्ञापन


नौतनवां विधानसभा के बूथ संख्या 53 में मतदान करने हरदीडाली गांव के रामसेवक (73) अपनी पत्नी सलहंता के साथ पहुंचे। पति-पत्नी दोनों ने बताया कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करना चाहिए। देश एवं प्रदेश की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बासपर मिश्र गांव के रहने वाले पूर्व केन यूनियन के चेयरमैन भुवनेश्वर मिश्र (89) मत के प्रयोग करने के लिए बूथ पर कुछ देर अपनी बारी आने का इंतजार किए। मतदान करने के बाद उन्होंने बताया कि जागरूक नागरिक का फर्ज है कि वह अपने मत का प्रयोग करें। मतदान करके बहुत अच्छा लगता है। युवा पीढ़ी को चहिए की वह लोकतंत्र की मजबूती में मतदान कर सहयोग करें।


पनियरा क्षेत्र के मतदान केंद्र बैदा बूथ संख्या 11 पर मतदान करके बाहर आने पर कुशहर गुप्ता ने बताया कि मतदान करना कभी नहीं भूलता हूं। निचलौल शहर के राजा रत्न सेन बूथ पर परमा देवी (75) मतदान करने पहुंची। सिसवा कस्बे में मेहदिया बूथ पर प्रमिला अपने पति विनोद के साथ मतदान करने पहुंची। सभी मतदाताओं में उत्साह की लहर दिखी। सोहगीबरवां गांव में बूथ पर 100 वर्षिय चंपा देवी मतदान करने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed